अरेबियन मेहंदी डिजाइन, डिजाइनों में प्रमुखता मोर, गुलाब के फूल और जाली का काम होता है। कुछ में पन्ने का हरा, नीला और फूहड़ रंग मिलाकर उस डिजाईन को शानदार बनाया जाता है। अरेबियन मेहंदी डिजाइन के साथ हाथों के जेवर जैसे अंगूठियाँ, छल्ले और चूड़ियां बहुत अच्छी लगती हैं। सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइन में गुंबद और मेहराब होते हैं जो हाथ पर फैलाएं जाते हैं।
उँगलियों पर पत्तियों की डिज़ाइन के साथ एक तरफ लगने वाली फूलों वाली मेहंदी (One-sided floral mehndi with leafy designs on the fingers)
एक तरफ लगने वाला यह फूलों वाला डिज़ाइन सबसे ज़्यादा तब अच्छा लगेगा यदि आप ज़्यादा गूढ़ या अतिरिक्त डिज़ाइन नहीं करवाना चाहतीं। उँगलियों पर पत्तियों वाले डिज़ाइन इसकी खूबसूरती में इज़ाफ़ा करते हैं।
साथ अच्छी लगने वाली जोड़ी (Complimenting duo)
ये डिज़ाइन दोनों हाथों पर अलग-अलग होते हैं पर जैसा कि चित्र में दिखाया गया है; बिल्कुल आपके और आपके पति की तरह एक दूसरे के साथ अच्छे लगते हैं! यह बाकियों से अलग एक आसान डिज़ाइन है।
उल्टे हाथ पर फूलों की डिज़ाइन (Backhand floral)
उल्टे हाथ की यह डिज़ाइन फूलों से सज्जित एवं बेहतरीन है। यह एक काफी आसान डिज़ाइन है जिसके अंतर्गत उँगलियों पर पत्तियों पर पड़ी बूँद की डिज़ाइन है एवं हथेली पर एक खूबसूरत फूल एवं पत्तियों से युक्त क्रॉस की डिज़ाइन शामिल है।
अरेबिक टच
सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपको अरबी कला एवं शैलियों की याद दिलाता है। ये डिज़ाइन छोटे सलवार और इंडो वेस्टर्न कपड़ो के साथ खूबसूरत लगता है। साथ ही छोटी मोटी पार्टियों और कार्यक्रमों के लिए बिलकुल उचित है।
डायगोनल ब्यूटी
इस डिज़ाइन की ख़ास बात यह है कि इसे खाली जगह और घुमावों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। बीच में फूलों के होने से यह आपको एक सौंदर्य रूप देता है। स्टेज पर धूम मचाने के लिए इस डिज़ाइन को किसी भी पसंदीदा लहंगे के साथ लगा सकते हैं।
ब्लू ब्यूटी
ये ब्लू डॉट्स किनारे पर होने के कारण मेहँदी के पैटर्न को एक नया और आकर्षित रूप देते हैं। साथ ही बीच में फूल और पत्तियाँ इसकी खूबसूरती और बड़ा देती हैं। इस कला में मेहँदी के डिज़ाइनर के प्रयासों को दर्शाया हुआ है।
परफेक्ट पिक्चर
सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइन में कम पैटर्न और ज्यादा खूबसूरती इसको बेहद आकर्षक बनाती है। पहला डिज़ाइन पतले हाथ वाले इंसान के अनुरूप है और दूसरा अन्य हाथों के लिए है।
हैंगिंग मैजिक
पहला डिज़ाइन असामान्य और सूंदर है। इसे देखकर लगता है कि हथेलियों और कलाइयों से गुज़र कर हाथों की उँगलियों में लटक रहा है। यह डिज़ाइन अनोखे पैटर्न और रंगो की सहायता से पूरा होता है।
फूलों की बुनाई
ये डिज़ाइन हमे हाथों के ऊपर फूलों से बनी बुनाई की याद दिलाता है जिसे बहुत ही सावधानी पूर्वक तैयार किया जाता है। दूसरे डिज़ाइन में पंखुडिया और फूलों का ज्यादा काम है।
बोल्ड एंड ब्यूटीफुल
सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं के लिए है जो अपनी मेहँदी से कुछ कहना चाहती हैं। पहली मेहंदी मानो रंगो के साथ खेलती है। हाथो पर जादू सा रूप देने के लिए अँधेरे और हल्के रंगो के साथ काम किया गया है। दूसरे नाखूनों की सही छाया के साथ बोल्ड और सूंदर दिखाई पड़ता है।
छोटा और ब्यूटीफुल डिज़ाइन
ये डिज़ाइन छोटे हाथों पर लगते हैं। बीच में जटिल काम के साथ इसे पारम्परिक डिज़ाइन से जोड़ा हुआ है। यह मेहंदी आपको नब्बे के दशक की याद दिलायेगी जो आज कल चलन में है।
स्विफ्ट मैजिक
ये डिज़ाइन उन महिलाओं के लिए बिलकुल सही है जो सरल और कॉम्पेक्ट रखना पसंद करती हैं। बीच में बनी हुई पत्ती विशेष आकर्षण की हकदार है क्योंकि यह पुरे डिज़ाइन की जान है और सभी लाइनों को जोड़ती है।
फूलों के शेड्स
पहला डिज़ाइन बेहद आसान लगता है पर इसमें कड़ी मेहनत है। यह अरबिक मेहंदी का डिज़ाइन फूलो के डिज़ाइन और बुने हुए काम के साथ परिपूर्ण है। दूसरा डिज़ाइन काफी तेज़ है।जो कि पेशेवर और अच्छा लगता है।
ऊपरी हाथ
महिलायें जो हाथ के दूसरी और मेहँदी लगाने के लिए उलझन में रहती हैं। ये डिज़ाइन शायद आपके हथेलियों पर किये गए कार्यों की तुलना में बेहतर दिखेंगे। बिलकुल सही अंतराल और डिज़ाइन एक दूसरे के पूरक होते हैं जो कि काफी सूंदर दिखता है।
बिंदीदार मेहँदी
जैसा कि इसके नाम से पता चलता है कि इस मेहँदी में बिंदुओं का इस्तेमाल किया गया है। डिज़ाइन पुरे हाथ पर छोटे छोटे बिंदुओं के साथ फैला हुआ है। बार बार फूलों का काम काफी सूंदर दिखता है और पुरे पैटर्न में एक स्थिरता को दर्शाता है।
घरेलू मेहँदी
इन पैटर्न्स को करना आसान है पर उन्हें हासिल करना काफी मुश्किल है। इस्तेमाल किये गए रंग डिज़ाइनर के कलात्मक कार्य को दिखाते हैं। आपकी लुक को और सूंदर बनाने के लिए इसे आपकी ऊँगली के छल्ले से जोड़ा जा सकता है।
क्रिसक्रॉस मेहँदी
पहले डिज़ाइन में एक दूसरे के बीच में लाइन्स हैं। जो दो आत्माओं के बीच में प्यार को दर्शाती हैं। वहीं दूसरा पैटर्न प्यार और ताकत प्रतीक है।
पारम्परिक टच वाली मेहँदी
यह डिज़ाइन कला के हमारे क्लासिक और पारम्परिक काम से प्रेरित है। पहले डिज़ाइन में फूलों की पत्तियों को भरने के लिए और फूल के भीतर आकर्षित रूप देने के लिए बनाया गया है। फूलों से भरा हुआ यह डिज़ाइन एक खूबसूरत क्रीपर प्लांट से कम नहीं लगता है।
द चेकर मेहँदी
यदि आप डिज़ाइन पर नज़र डालते हैं, तो आपको फूलों के प्रिंट के साथ पैटर्नस में बुनाई मिल जाएगी। उंगलियों का विशेष काम डिज़ाइन में चार चाँद लगा रहा है। यह डिज़ाइन साड़ी और रंगीन चुनियों के साथ काफी प्रभावित लगेगा।
धारदार मेहँदी
मेहँदी हथेलियों और हाथों के किनारो पर केंद्रित है। अरेबिक मेहँदी और पुष्प रेखाएं पतले हाथों पर शानदार लगती है। आप दोहराये गए पैटर्न का प्रयोग कर के डिज़ाइन को और भी सूंदर बना सकते हैं।
जंजीर जैसी मेहँदी
जैसा कि आप देख सकते हैं मेहँदी के डिज़ाइन को एक फूलों की एक श्रंख्ला के आकार में बनाया गया है। एक दूसरे के बाद बन रहे पैटर्न्स से यह मेहँदी बहुत ही सूंदर लगती है।
शादी के लिए मेहँदी डिज़ाइन
शादियों और मेहँदी समारोहों के लिए बिलकुल सही है ये डिज़ाइन। पहला डिज़ाइन हथेलियों से कलाई तक खूबसूरती से फैला हुआ है और दूसरी तरफ डिज़ाइन को हाईलाइट करने के लिए हथेलियों पर कुछ जगह छोड़ी गयी है। मोर डिज़ाइन विवाहित दुल्हन में समृद्धि को दर्शाता है।
एक ऊँगली वाली मेहँदी
जैसा की आप मेहँदी का पैटर्न देख सकते हैं। पूरी मेहँदी एक ही ऊँगली से शुरू हो गयी है जो कलाई तक फैलती है। बीच में फूलों के साथ परिपत्र सरंचनाये पूरी तरह से नाखूनों के चारो तरफ दिखाई दे रही है।
सुहागन वाली मेहँदी
आमतौर पर कहते ही है की लाल रंग दुल्हन के लिए बना है वैसे ही लाल मेहँदी दुल्हन के हाथो पर बहुत सूंदर दिखती है। बाहों पर वैकल्पिक काम के साथ उँगलियों की खूबसूरती का प्यारा रंग साफ़ दिखाई दे रहा है।
मास्टरपीस मेहँदी
पहला डिज़ाइन कला के काम की तरह दिखता है। इसमें रंगो का प्रयोग एक नए और ताजा पूर्ण तरीके से किया गया है। यह डिज़ाइन कुछ ख़ास बड़ा नहीं है पर हाथों और उंगलियों पर बहुत ही खूबसूरती से काम किया गया है। दूसरा फूल और पैटर्न के साथ साधारण दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस तरह के पैटर्न को सबसे अलग दिखाने के लिए एक स्पेशल विशेषज्ञता की आवश्यकता है।
शुभचिंतक हाथों में मेहँदी
हाथ हरे और लाल मेहँदी के साथ शानदार दिखते है। ऊँगली का काम प्रशंसा के लायक है क्योंकि उसने डिज़ाइन के काम को अंतिम रूप दिया है।
जुगलबंदी मेहँदी डिज़ाइन
जुगलबंदी यह दोनों रंगो का एकदम सही मिश्रण है। यह दो रंगो की शेड्स के साथ हाथों को सजाते हुए कुछ कहना चाहती हैं। पार्टी में लाइमलाइट होने के लिए इसे आत्म विश्वास से सजाया जा सकता है।
स्केच स्टाइल मेहँदी डिज़ाइन
पहला मेहँदी और डिज़ाइन से कम व स्केच से भरपूर है और दूसरा मेहँदी का डिज़ाइन रंगो के साथ बिलकुल सही दिखाई देता है। ऊँगली का काम इस डिज़ाइन का मुख्य आकर्षण है। पहला परिपत्र सरंचनाओं के साथ बनाया गया है और अन्य उँगलियों में भी दोहराया गया है।
अरेबिक मेहंदी फूलों का डिजाइन पैटर्न (Floral design Patterns in Arabic Mehndi)
डिजाइन में मुक्त बह संरचना में दर्शाई गयी पुष्प कलाकृति होती है। पुष्प आकृतियाँ हाथ के एक बड़े हिस्से पर अद्वितीय पैटर्न में बनायीं जाती हैं। मेहंदी की डिजाइन में हाथ के दोनों तरफ में फूलों और पत्तों से पैटर्न बनाते हैं।
सौम्य कलात्मक ढंग से कंधे की ओर जाने वाली पुष्प पैटर्न दुल्हन के हाथों के लिए चुनी गयी है।
हाथ और हथेली पर बने इस डिजाईन से स्त्री लालित्य दस गुना बढ़ जाता है। मेंहदी के ये डिजाइन कलाई और कोहनी की लंबाई के साथ किए गए बड़े पुष्प पैटर्न का सौंदर्य उनके आसपास छोड़े रिक्त स्थान द्वारा बढ़ता है। उंगलियों पर जाली का डिजाईन सुंदर दिखता है।
समकालीन टेपेस्ट्री डिजाइन – दुल्हन मेहंदी डिजाइन (Contemporary tapestry designs of Arabic mehndi)
मध्य पूर्व में यह पारंपरिक टेपेस्ट्री जटिल मेहंदी डिजाइन है। मेंहदी के ये डिजाइन दोनों हाथों पर अलग डिजाइन होता है। मेहंदी में कंगन और चूड़ी की डिजाइन हाथों को समृद्ध दिखाती है। मेहंदी डिजाइन फोटो में दुल्हन द्वारा पहने जेवरात से हाथों की सुंदरता बढती है।
अरेबिक / अरेबियन मेहंदी पत्थर जड़े हुई डिजाइन (Arabic Mehndi designs with studded stones)
डिजाइन में सेक्विन, चमकी और अलंकरण का उपयोग करने की प्रवृत्ति है। ये दुल्हन के पुरे हाथ पर बनाने से सुंदर लगती है।
यह डिजाईन विभिन्न रंगों और जड़े रंगीन पत्थरों से हाथ को अद्वितीय सुंदरता देती हैं।
मेहंदी के अलग अलग रंगों में बना एक और डिजाईन है। सौंदर्य बढाने के लिए हरे, नीले, लाल रंग के पत्थर इस्तेमाल किये गए हैं। मेहंदी डिजाइन फोटो में बने मेहराब और घट सुंदरता से पुरे हाथ पर बनाये जाते हैं।
हथेली पर बनी छोटी आकृति सरल डिजाइन है। आकृति की सुंदरता रंग, रूप और उस पर जड़े चमकीले जवाहरात से बढ़ी है।
सरल और बहने वाली डिजाइन (Simple Flowing Arabic mehndi designs)
अरबी डिजाइन साधारण पैटर्न में हाथ भर में बहती है। आधुनिक दुल्हन इन डिजाइनों को पसंद करती है। यह डिजाईन कम समय में बनती है। यह डिजाइन साडी, लेहेंगा, शरारा और अनारकली के साथ अच्छा मेल खाती है। पलाज्जो कुर्ती , डिजाइनर साड़ी गाउन और लंबी स्कर्ट-टॉप के साथ भी पुरे हाथों पर अरबी मेहंदी बनायी जा सकती है।
उंगलियों से लेकर मध्य बांह तक बना पैटर्न एक सरल शुद्ध डिजाइन है। फूल और पैस्ले का किनारों और मध्य पर उपयोग कर सौंदर्य बढाया जाता है।
रूपांकनों को अलग रंग की मेहंदी के साथ छायांकित किया गया है।
बिखरे हुए पैटर्न के साथ अरबी मेहंदी (Arabic Mehndi with scattered patterns)
अरबी मेहंदी डिजाइन अफ्रीकी और भारतीय मेंहदी के डिजाइन की तुलना में अधिक प्रभावी दिखता है।
अरबी मेहंदी डिजाइन की सुंदरता अपनी सादगी में निहित है। इसमें हथेली पर बड़े पुष्प पैटर्न और छोटे बिखरे हुए पुष्प पैटर्न की श्रृंखला बनायी जाती है। उंगलियों पर बेल और जाली काम सुंदर लगता है।
यह एक विशिष्ट अरबी सरल पुष्प पैटर्न है जिसमे हथेली पर खाली स्थान में डॉट्स बनाते हैं। बंद उंगलियों पर फूलों की पूरी पैटर्न पर ध्यान दें।
हथेली पर बनी सरल फूल और पत्तों की डिजाईन है जिसमे रेषाएं, बिंदु और घुमावदार डिजाईन होते हैं। उंगलियों के अंगूठे और हाथ के पिछले भाग में जगह छोड़ी जाती है।
कुछ असामान्य अरबी मेहंदी डिजाइन (Some unusual Arabic mehndi designs)
एक असामान्य अरबी मेहंदी पैटर्न जिसमे बीच में एक मोर की आकृति बनाई जाती है। मेहंदी की डिजाइन में हथेली और उंगलियों पर छोटे विवरण आकृति को उभारते हैं। कलाई पर चूड़ी की तरह डिजाइन किया जाता है।
जटिल कलाकृति में किए गए एक अन्य असामान्य डिजाइन में कलाई और उंगलियों को सिर्फ कुछ डॉट्स से जोड़ा जाता है।
इस अद्वितीय पैटर्न में हथेली से जटिल तरीके से शुरू करके बहुत ही सुंदर तरीके से हाथ के पिछले भाग पर और उंगलियों पर, कलाई पर साधारण घटता, डॉट्स और लाइनों से यह डिजाईन बनाया जाता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
- अरबी मेहंदी डिजाईन में बहाव होता है।
- बिखरे हुए पैटर्न की वजह से अफ्रीकी और भारतीय मेंहदी डिजाइन की तुलना में अधिक प्रभावी दिखती है।
- रंग, रत्न पत्थर, चमक अरबी मेहंदी को सुंदरता देते हैं।
- आधुनिक दुल्हन विशेष अवसर के लिए इसे चुनती है।
- कई अवसरों पर बनाई जाती है।