एक पोनी टेल ( single ponytail ) एक प्रसिद्ध हेयर स्टाइल है जो कोई भी उम्र की लड़की अपना सकती है। जैसे की आप जानते है की पोनी टेल पश्चिमी और कैसुअल (western and casual) कपड़ो पर श्रेष्ठ दिखती है, पर इनका उपयोग परंपरागत (traditional) कपड़ो पर भी किया जा सकता है अगर सही तरीके से अपनाए तो। एक पोनीटेल को लम्बे और मध्यम बालों पर बना सकते है।
यह सीधी भी हो सकती है और कठिन भी, जैसी आप बनानी चाहे वैसे इसे बना सकती है। इस आर्टिकल द्वारा आपको हम वो सब पोनीटेल के बारे में विस्तार से बताएँगे जो भारतीय लड़कियों में प्रसिद्ध है। इसलिए इस आर्टिकल से जानकारी प्राप्त कर रोज़ इन स्टाइल को अपनाए और सुन्दर दिखें।
मोटे- लम्बे बालों वाली पोनीटेल (Voluminous long ponytail)
अगर आपके बाल लम्बे और मोटे नहीं है तो यह हेयर स्टाइल / बाल शैली आपके बालों को घना और लम्बा दिखाएगी। यह आसानी से बन जाती है और आपके बालों को घने दिखाती है। इसे बनाने के लिए पहले पीछे के बालों को लेकर एक पोनी टेल बना ले जैसे की दी गयी तस्वीर में दिखाया गया है। अब उपरी बालों को ले और उसकी भी पोनीटेल बना ले। यह ध्यान रखें की दोनों पोनीटेल एक ही सीधी रेखा में हो, जिस से पीछे की पोनी टेल का बंधा हुआ भाग (base) उपरी पोनी टेल से छुप जाए। अब आप देख सकती है की आपकी पोनी टेल आपके बालों को लम्बा और घना दिखा रही है।
लो साइड पोनीटेल (Low side ponytail)
यहाँ पर सिर के उपरी बालों को इक्कठा कर उनका बन (bun) बनाया जा रहा है, ताकि हेयर स्टाइल को एक नया लुक दे सकें। आगे के साइड बालों से पोनी टेल के बंधे (base) भाग को छुपाया जाएगा। यहाँ पीछे के बालों की पोनीटेल बनायी गयी है और इनको बीच की बजाय साइड में बाँधा गया है। यह एक पोनीटेल जिसमे ट्विस्ट (twist) दिया गया है, इस से आप स्टाइलिश और सुन्दर दिख सकती है।
क्राउन पफ के साथ एक पोनीटेल (Single ponytail with a crown puff)
एक पोनीटेल जो अव्यवस्थित (messy) और ऊँचे क्राउन पफ (high crown puff) के साथ बनी ये शैली कोई भी वेस्टर्न (western) कपड़ो पर अच्छे से मैच हो जायेगी। यहाँ आगे के बालों को साइड की ओर कंघी की गयी है और पीछे के बालों से पोनीटेल को बनाया गया है। ऊँचे क्राउन पफ को लपेट कर पोनीटेल के ऊपर बनाया है जिस से यह हेयर स्टाइल सुन्दर और आकर्षित लग सकें। हलकी से हाईलाइट (highlight) बालों की इस शैली को सुन्दरता से भर देती है।
आगे के पफ के साथ सीधी एक पोनीटेल (Simple single ponytail with front puff)
यह शैली बहुत सीधी और आसान सी है जिसे आप तुरुन्त बिना समय व्यस्त किये बना कर बहार जा सकती है। इस हेयर स्टाइल में आप आगे के बालों पर उलटी दिशा में कंघे (back combing) करें ताकि आगे के बाल घने लग सकें। फिर इन बालों को थोडा सा लपेट कर (twist), पिन लगाकर एक पफ बना लें। बाकी के बालों को पीछे की ओर लम्बी सीधी पोनी टेल बना कर बाँध ले। फिर उस पोनीटेल को अपने कंधे पर से एक ओर आगे की तरफ ले लें। यह भले ही सीधी और आसान हेयर स्टाइल हो लेकिन इसके लुक से यह ज्यादा स्टाइलिश दिखती है।
हेडबैंड सहित पीछे की पोनीटेल (Back ponytail with a headband)
इस रेट्रो (retro) हेयर स्टाइल को अपनाए और अपनी कॉलेज की पार्टी में छा जाए। इस शैली में बालों को पीछे की ओर ले, सिर के उपरी भाग पर एक पफ बना ले और पोनी टेल को बालों की पतली परत (thin section) से बाँध लें। अब अपने पोनीटेल की लम्बाई को अलग- अलग भागों में कर्ल कर लें। अब एक बॉबी प्रिंटेड हेयर बैंड (bobby printed hair band) को आगे के ओर बाँध कर अपने हेयर स्टाइल को रेट्रो का लुक दें।
बेकब्रश के साथ ऊँची पोनीटेल (High ponytail with sleek backbrush)
यह एक आसान सी पोनीटेल है जो हर लुक के साथ मैच हो जाती है। इस हेयर स्टाइल को आप अपने कॉलेज, ऑफिस और दोस्तों के साथ बहार जाते समय अपना सकते है। इस स्टाइल में सभी बालों को पीछे की ओर लें और एक ऊँची पोनीटेल बना लें। पोनीटेल को बिना कोई कर्ल किये ऐसे ही रहने दे लेकिन आप इस पोनीटेल में बालों के लेयर (layer) को सही से देख सकते है, जो बालों को लम्बा और स्टाइलिश दिखा रहे है।
बीच में भाग वाली लम्बी पोनीटेल (Long ponytail with middle partition)
यहाँ आगे के बालों को बीच से बाँट ले और फिर इनको साइड की ओर कंघी कर ले लेकिन इन बालों को पीछे बनने वाली पोनीटेल में ना जोड़े। बल्कि इन बालों को अपने कान के पीछे से चेहरे पर लटकने दे क्यूंकि इस से आपके हेयर स्टाइल में एक कोमल सा लुक आता है। बाकी बालों को पीछे की ओर ले और एक लम्बी पोनीटेल बना ले। थोड़े से बालों को पोनीटेल के बंधे हिस्से पर लपेट दें। अब यह शिली तैयार हो गयी है।
आगे की चोटी के साथ साइड में कर्ल की हुई पोनीटेल (Curled side ponytail with front braiding)
यह एक बेहतरीन हेयर स्टाइल है जिसे बनाने में समय तो लगेगा लेकिन इस से आप सुन्दर लग सकती है। यहाँ आगे के बालों की चोटी कर उन्हें कानो के पीछे तक की लम्बाई तक बांध ले। अब बचे बालों को और बनी चोटी के अंत भाग को एक साथ मिलाकर कानो के पीछे एक पोनीटेल बना लें। अब पोनीटेल के नीचे के हिस्से को हल्का सा कर्ल कर इस हेयर स्टाइल को पूरा करें। यह हेयर स्टाइल आपको स्टाइलिश के साथ सुन्दर भी दिखाता है।
अव्यवस्थित साइड पोनीटेल (Messy side ponytail)
यह एक सीधी सी अव्यवस्थित (messy) साइड पोनीटेल है जिसे आप आसानी से बना सकते है और साथ ही अपने कॉलेज या पार्टी या बहार जाते समय इसका प्रयोग कर सकते है। यहाँ बालों को एक साइड ले और फिर एक बड़े भाग को अपने माथे से लाते हुए आँखों के कोनो को ढकते हुए कंघी करें। अब इन बालों को अपने कानो के पीछे मिलाकर एक पोनीटेल बना लें। पोनीटेल को हल्का सा कर्ल करें और सिर के दुसरे साइड पर थोड़े बालों को ढीला (lose locks) छोड़ दें। अब यह शैली तैयार हो गयी है, इसे बना कर आप अपने आप को आकर्षित दिखाए।
ऊँची लम्बी पोनीटेल (Top long ponytail)
अगर आप अपने चेहरे को पतला दिखाना चाहती है तो यह ऊँची पोनीटेल एक सही चुनाव है जो आपको स्टाइलिश भी दिखाती है। यहाँ बालों को सिर के उपरी भाग पर लेकर कंघे कर लें और फिर इन बालों की पोनीटेल बना कर बैंड से बाँध ले। पोनीटेल की लम्बाई को दिखाते हुए, इनको कर्ल ना करें। इस हेयर स्टाइल को आप आसानी से बनाते है और साथ ही इनका प्रयोग कॉलेज या बहार जाते समय कर सकते है।